जामगांव आर

शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर् मे साहित्यिक समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती उनके शिक्षा और समाज क्षेत्र में किए गए योगदान को ध्यान में रखते हुए मनाई गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए यह बताया कि उन्होंने महिला शिक्षा के लिए देश में प्रथम विद्यालय की स्थापना की और एक समाज सुधारक और दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया. रा से यो प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी ने शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ सावित्रीबाई जी के द्वारा समाज की कुप्रथाओं को दूर करने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में रासेयो छात्रा दामिन साहू द्वारा सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र को बड़े ही सुंदर तरीके से समझाया गया. सभी ने उनके जीवन से सीख लेकर भविष्य में आगे बढ़ने की प्रतिज्ञा ली. इसके पूर्व वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहब जादो के बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह जी के जीवन वृत्त पर निबंध और ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. विद्यार्थियों ने परिचर्चा के माध्यम से देश के लिए किए उनके बलिदान को याद किया. कुसुम, मोहिनी, लीना, देविका सहित राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों ने इस दिन से सीख लेने की प्रतिज्ञा की.






