इंदिरा गाँधी शासकीय महाविद्यालय में साहिब फतेह सिंह के शहादत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस मनाया गया


पंडरिया । नगर के इंदिरा गाँधी शासकीय महाविद्यालय में सिक्ख के दसवे गुरु गुरुगोविंद सिंह के पुत्री साहिब जोरावर सिंह, साहिब फतेह सिंह के शहादत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस कार्य क्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी संकाय के विद्यार्थी ने बढ़‌चढ़‌कर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया ।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्या बीएससी प्रथम सेम.एवं द्वितीय स्थान पर दीपक कुमार B.A.तृतीय एवं तृतीय स्थान पर शेख आबिदा B.A.तृतीय ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन सिंह राजपूत,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कश्यप (सह. प्रा. इतिहास) एवं समस्त संकाय के सहा. प्रा. एवं अतिथि व्याख्याता के अलावा समस्त छात्र/छात्रायें एवं कार्यालयीन कर्मचारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।