भाजपा के दिग्गज नेता , जिला पंचायत सदस्य मोनू मोरध्वज साहू ने किया कांग्रेस प्रवेश, मुख्यमंत्री बघेल से भी मिले, कांग्रेस प्रवेश के बाद सीजी मितान से मोनू साहू ने कही ये बात

पाटन। उत्तर पाटन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू (मोरध्वज) साहू ने किया कांग्रेस प्रवेश।

किसान नेता एवं पूर्व सभापति जिलापंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस हरीश ठाकुर के साथ पहुंचे सीएम हाउस।

कांग्रेस प्रवेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे।

मोनू साहू ने सीजी मितान से कहा कि बहुत दिनों से भाजपा लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा था। भाजपा में जमीन स्तर में जो काम करते है उनका सम्मान नही है।