पाटन।ग्राम नारधी में महिला महाविद्यालय भिलाई नगर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विषेश शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में गुरुवार को उपसंचालक डॉक्टर एसपी सिंह के मार्गदर्शन में कार्यालय मोबाइल यूनिट दुर्ग मुख्य ग्राम योजना दुर्ग एवम MVU दुर्ग के संयुक्त सहयोग से निशुल्क पशु चिकित्सा परामर्श शिविर काआयोजन किया गया।

शिविर में योजनाओं की जानकारी दी गई ।शिविर को सफल बनाने में ग्राम के सरपंच ललित सिन्हा ग्रामीण जन महिला महाविद्यालय भिलाई नगर के अधिकारी गण पशुधन विकास विभाग दुर्ग से डॉ उदय जोशी डॉक्टर लीना सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी गण सुरेश कुमार साहू अवतार सिंह पुखराज यादव परिचारक गण दिलेश्वर देवांगन पुरुषोत्तम जांगड़े गजानन का सहयोग सराहनीय रहा शिविर में पशु उपचार औषधि वितरण किया गया जिससे पशुपालक लाभान्वित हुए






