सीजी मितान डेस्क…
चित्रकला के क्षेत्र में कहे या रंगोली या फिर मेहंदी लगाने की कलाकारी में आमदी की विभा साहू इन तीनों क्षेत्र में माहिर है। अयोध्याधाम में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा और राम मंदिर से प्रेरित होकर विभा ने राम मंदिर का खूबसूरत चित्र बनाया है। विभा साहू एक दिव्यांग बालिका है। जो बोल व सुन नहीं सकती लेकिन कुदरत ने उन्हें चित्र बनाने की कला तोहफे में दिया है। विभा के पिता तामेश्वर साहू ने बताया कि विभा बचपन से ही बोल व सुन नहीं सकती लेकिन इसारे से वह सब कुछ समझ जाती है।













विभा बचपन से ही चित्रकला की शौकीन है। वह रंगोली और मेहंदी लगाने में भी माहिर है। उन्होंने अब तक बड़े-बड़े महापुरषों, नेताओं, पशु-पक्षियों, देवी-देवताओं का चित्र बना चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कला के लिए विभा ने कहीं से भी ट्रेनिंग नहीं ली है। वह अपने मन से और मोबाईल के माध्यम से सीखकर यह कला हासिल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी तस्वीर बना चुकी है। विभा पीएम मोदी का बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। वे प्रधानमंत्री मोदी से एक बार मिलने की तमन्ना रखती हैं।






