पाटन के विजय कांत (विक्की) बंछोर बने बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला दुर्ग के सोशल मीडिया प्रभारी


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला दुर्ग में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस कड़ी में पाटन निवासी विजय कांत विक्की बंछोर को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ने नियुक्ति सूची जारी करते हुए बताया कि संगठन को डिजिटल माध्यमों पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विक्की बंछोर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता से करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने विजय कांत विक्की बंछोर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन में, प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी के अनुमोदन से यह नियुक्ति की गई है।

विजय कांत बंछोर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, नीति और जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

इस नियुक्ति पर पाटन एवं दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।