नगरी/सिहावा, बेलरगांव।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मंत्री एवं धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी से आज उनके रायपुर स्थित निवास पर बेलरगांव मंडल के भाजपाइयों ने सौजन्य मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बेलरगांव क्षेत्र की दो बड़ी मांगों को लेकर मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा।

1. बेलरगांव में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल की स्थापना
2. बेलरगांव में महाविद्यालय (कॉलेज) की स्थापना

प्रतिनिधियों ने मंत्री जी को बताया कि बेलरगांव एक बड़ा क्षेत्र है और यहाँ 50 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए लोगों को धमतरी और नगरी जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। इसलिए बेलरगांव में अस्पताल और कॉलेज अत्यंत आवश्यक है।
साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को नवदुर्गा एवं विजयादशमी महोत्सव बेलरगांव में आने के लिए सादर निमंत्रण भी दिया।
मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए आने का प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे :-
- प्रेमलता नागवंशी – सभापति जनपद पंचायत नगरी एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी नारायणपुर
- लिलेश प्रजापति – मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बेलरगांव
- मौर्यध्वज सेन – जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा धमतरी
- * चित्रांश नागवंशी* – जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा धमतरी
- केशर यादव – बूथ अध्यक्ष
- *श्री पूर्व सरपंच नेताम उपस्थित थे।







