पंडरिया।ब्लाक अन्तर्गत नगर पंचायत पंडातराई सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय नेटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के शुभारंभ समारोह में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विद्या भारती द्वारा शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रभावना और सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए आगे बढ़ने की बात कही।उन्होंने सभी को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।






