राकेश कुमार

कुम्हारी। खारुन ग्रीन कॉलोनी कुगदा कुम्हारी में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में लोकसभा चुनाव में जन जन तक अपने विचार को रखने के लिए
“चाय पर चर्चा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रत्याशी श्री विजय बघेल की सुपुत्री प्रतीक्षा बघेल उनकी भांजी और भतीजी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में मोदी जी की गारंटी और 10 साल के मोदी जी के कार्यकाल में उपलब्धियां को गिनाया गया साथ ही कॉलोनी और कुम्हारी के आसपास की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने भविष्य में तमाम समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतीक्षा बघेल ने बताया कि आने वाले 5 साल में किस तरह से कुम्हारी, रायपुर और भिलाई एन सीआर की तर्ज पर व्यावसायिक रूप से विकसित किया जाना है। जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती तृप्ति चंद्राकर ने बताया कि किस तरह से कांग्रेस के द्वारा एक लाख रुपए का प्रलोभन देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है पर वे सफल नहीं हो सकेंगे। वहां मौजूद समस्त कार्यकर्ता और कॉलोनीवासियों ने प्रतिक्षा बघेल को आश्वासन दिया कि हम सभी भाजपा और प्रत्याशी विजय बघेल के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। शाम को कॉलोनी में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ी कलाकारों के द्वारा 10 साल मोदी सरकार की उपलब्धियों को गीत संगीत के माध्यम से सुनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कार्यकर्ता एवम कॉलोनी के एसोसिएशन की अध्यक्षया श्रीमति मंजुलता तिवारी, वरिष्ठ सलाहकार विशाल देव चंद्राकर , श्रीमती शकुंतला अग्रवाल, श्रीमती हेमलता शर्मा, प्रभादेवी यादव, चंपा देवी चंद्राकर, मंजू दीक्षित, निवेदिता नाचने, मंजू कसेर, सुरेखा वर्मा, मंजू सिन्हा , इंदिरा पांडे, सविता देवांगन, दुर्गा नी राजपूत, गीतांजली गोस्वामी, शीला सिंह, मांडवी दुबे, कोमल दुबे, अन्सुईया साहू, ममता सवानी, सरिता राजपूत, सीता यादव, एन दानेश्वरी, माला जोशी, सरस्वती साहू, सीमा जोशी, रामबाई देवांगन, ममता साहू एवं ईश्वरी मिश्रा सम्मिलित हुई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर किया सघन जनसंपर्क
कुम्हारी बूथ नं 13 वार्ड नं 07 रामनगर कुम्हारी में शक्ति केंद्र सह संयोजक सुजीत यादव एवम बूथ अध्यक्ष गीता निर्मलकर के नेतृत्व में घर घर सघन जनसंपर्क भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा हैं मोदी जी के नारे अबकी बार 400 पार को पूरा करने दुर्ग से सांसद प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने निवेदन किया जा रहा हैं साथ ही मोदी जी के उपलब्धियों को गिनाया जा रहा हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत योजना,किसान सम्मान निधि,कन्या शुरक्षा योजना,अमृत जल मिशन योजना अन्य योजना और जिनका महतारी वंदन का राशि किन्ही कारणों से नही मिल पा रहा हैं उनका चुनाव के बाद पूरा करने का भी जानकारी दिया जा रहा हैं जिसमें प्रणव श्रीवास्तव,श्रीमती इंद्रा यादव,श्रीमती रूखमणी धनकर,श्रीमती गायत्री वर्मा,श्रीमती ज्योति सिंह आदि उपस्थित रहे।






