भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा जी को विजय बंछोर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पाटन। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री जितेंद्र वर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा, दुर्ग जिला सोशल मीडिया प्रभारी विजय बंछोर ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विजय बंछोर ने कहा कि आदरणीय श्री जितेंद्र वर्मा जी उनके मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत एवं राजनीतिक गुरु हैं। श्री जितेंद्र वर्मा जी का सरल व्यवहार, कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन और संगठन के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता है।

विजय बंछोर ने ईश्वर से आदरणीय श्री जितेंद्र वर्मा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं को मिलता रहे।