रायपुर।आज रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद (माना) एयरपोर्ट पहुँचकर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश यात्रा पर प्रस्थान करने के अवसर पर भाजपा नेता विजय साहू ने आत्मीय शुभकामनाओं सहित विदाई दी।

उन्होंने कहा यह हमारे प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि माननीय विजय बघेल मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया एवं रोमानिया की राजकीय यात्रा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ देश की प्रतिष्ठा को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

इस अवसर पर पंकज शर्मा , परमजीत सिंह , अभिषेक वर्मा , दीपांशु सहित अनेक शुभचिंतक उपस्थित रहे।







