विकसित भारत संकल्प यात्रा कसही में पहुंची, हितग्राहियों की मिला योजनाओं का लाभ


पाटन। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। इसी तारतम्य में शनिवार को ग्राम कसही में संकल्प विकसित भारत यात्रा पहुंची।
रथ के पहुंचने पर  द्वारा पूजा अर्चना कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सरपंच राकेश आडिल और पंचगण अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सरपंच राकेश आडिल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा सरकार आपके द्वार में आकर आपको योजनाओं की जानकारी मिल रहा है कि नही उसकी जानकारी ले रही है। केंद्र सरकार द्वारा किसान की समृद्धि, बालिका शिक्षा सहित कई जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा है। पात्र हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण भी किया गया।