नगर पंचायत पाटन पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,
सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास, के तहत काम करेगी भाजपा की डबल इंजन की सरकार– योगेश निक्की भाले


पाटन।विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। इसी तारतम्य में शुक्रवार की नगर पंचायत पाटन में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा पहुंची।


रथ के पहुंचने पर द्वारा पूजा अर्चना कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन योगेश निक्की भाले, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,पार्षद मोहन देवांगन, पाटन नगर भाजपा अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, पूर्व पार्षद दामोदर चक्रधारी, अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
पार्षद योगेश निक्की भाले ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार आपके द्वार में आकर आपको योजनाओं की जानकारी मिल रहा है कि नही उसकी जानकारी ले रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले महिलाओं के मान सम्मान में शौचालय निर्माण करवाया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसान की समृद्धि, बालिका शिक्षा सहित कई जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताया कि अब प्रदेश में भी डबल इंजन की भाजपा सरकार बैठ चुकी है इस बार हर कच्चा मकान एक दिन पक्का मकान बनेगा आप सब धैर्य रखें प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। जैविक खेती पर जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहे।
मध्यन पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने शपथ दिलाया। गर्भवती बहनों को मच्छरदानी के साथ विभिन्न उपयोग का किट प्रदान किया गया लगभग 46 बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण भी किया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी में हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए योजनाओं से हुए लाभ के बारे में आमजनों के साथ साझा किया। इस अवसर पर जैविक खेती,किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड,जनधन योजना,जीवन ज्योति योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विभागीय कर्मचारियों द्वारा जानकारी दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर विभिन्न विभाग का स्टाल लगाए गया। जिसके माध्यम से आमजनमानस हितग्राहीमूलक कार्यों की जानकारी अधिकारियों से लिए। कई हितग्राहियों ने आवेदन भी जमा किया। इसके अलावा कई वार्ड के नागरिक अपनी वार्ड की समस्याओं को लेकर भी पहुंचे थे। शिवर में नगर पंचायत के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय सहित उपयंत्री थानेश्वर वर्मा, जयंत वर्मा , सौरभ बाजपेई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित नगर के लोग मौजूद रहे।