अंडा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा अंबिकापुर जिले में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में शैलदेवी महाविद्यालय के युवा स्वयंसेवक विकास कुमार( समाजकार्य) ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह शिविर 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया गया।

इस शिविर में छत्तीसगढ़ के 9 विश्वविद्यालयों से आए युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया और समाज सेवा, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दी। शिविर के दौरान विकास कुमार ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। शिविर समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ नीता बाजपेयी, जैनेंद्र दीवान कार्यक्रम समन्वयक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग,शैलदेवी महाविद्यालय के संचालक महोदय राजन कुमार दुबे , संयुक्त संचालिका डॉ रजनी राय ,प्राचार्य डॉ के एन मिश्रा सहायक प्राध्यापक ढाल सिंह एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी योगिता नशीने ने विकास कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि ऐसे शिविर युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






