पाटन। छ. ग.म.कु.क्ष.समाज पाटन राज के तत्वावधान में 6 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह का भव्य आयोजन कुर्मी भवन पाटन में किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- श्री सीताराम वर्मा जी, केन्द्रीय अध्यक्ष छ.ग.म.कु.क्ष.समाज, अध्यक्षता- श्री युगल किशोर आडिल जी, राजप्रधान पाटन राज, विशेष अतिथि के रूप में श्री अमरचंद वर्मा जी, पूर्व राजप्रधान, श्री जवाहर वर्मा जी , पूर्व राजप्रधान, श्री मेहत्तर राम वर्मा जी, पूर्व राजप्रधान पाटन राज के आतिथ्य में सम्पन्न होगा। स्वामी आत्मानंद जयंती के अवसर पर राजकार्यकारिणी के द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कुर्मी समाज पाटन राज के समस्त ग्राम इकाई के ग्राम प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। और साथ ही सांस्कृतिक प्रभारी अरुण कश्यप एवं साथियों के द्वारा मनमोहक भजन की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे आत्मानंद चौक में ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ मंचीय कार्यक्रम कुर्मी भवन में आयोजित होगी। उपरोक्त जानकारी छ.ग.म.कु.क्ष.समाज पाटन राज के राजमंत्री- केदार कश्यप ने दी।







