ग्राम झीट केडीजेंद्र साहू बने तहसील साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के संयोजक, समाज के युवाओं में खुशी की लहर


पाटन। ग्राम झीट निवासी डिजेंद्र साहू को तहसील साहू संघ पाटन का युवा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने की है। डीजेंद्र की नियुक्ति से समाज के युवाओं में काफी उत्साह है। डीजेंद्र इससे पहले स्थानीय साहू समाज झीट में छह साल तक उपाध्यक्ष का पद पर कुशलता पूर्वक कार्य कर चुका है।