ग्राम रौहा सरपंच और प्राकृतिक संरक्षण समिति रौहा ने 1000 पौधे वितरण किया

पंडरिया।नगर से सटे ग्राम पंचायत रौहा के सरपंच एडवर्ड( रवि मसीह)व प्राकृतिक संरक्षण समिति रौहा के सदस्यों ने 1000 पौधे रौहा एवं देवपुरा गाँव के ग्रामवासियों को वितरण किया। पिछले 2 वर्ष से संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी सरपंच एवम प्राकृतिक संरक्षण समिति के द्वारा 1000 पौधे ग्रामवासियों को वितरण किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से पौधे आम, कटहल,नीबू, जामुन,आँवला, करौंदा,अमरूद, आदि का पौधा वितरण किया। सरपंच युवा होने के नाते पंचायत में ग्रामीणों की समस्या को तुरंत समाधान करने की कोशिश करते है।सरपंच द्वारा प्राकृतिक संरक्षण समिति को भी सहयोग करते रहते हैं। जगह जगह पेड़ों की अंधाधुन की कटाई को देखते हुए रौहा सरपंच और समिति के सदस्यों ने लोगो को पेड़ों की महत्व एवम पेड़ के लाभ की जानकारी देते हुए पौधे रोपण एवम संरक्षण करने हेतु अनुरोध किया।

आधुनिकीकरण के साथ पर्यावरण को नष्ट हो रही है। जिस तरह से प्राकृतिक हवा, पानी और मिट्टी दुषित हो रहे है। यहां तक की अपना बुरा प्रभाव इंसान, जानवर, पेड़ और अन्य जैविक जीवों पर भी दिखाना शुरू हो गया है। कृत्रिम रूप से तैयार खाद और विनाशकारी फ्रेंइफ़िश का उपयोग मिट्टी की विविधता को नष्ट कर देता है। इसी समस्या को समझाते हुए और बताते हुए ग्राम वासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रोत्साहित किया कर ग्राम वासियों से अपील किया । पौधे वितरण में मुख्य रूप से रौहा सरपंच एडवर्ड (रवि मसीह) प्राकृतिक संरक्षण समिति रौहा से टीकम निर्मलकर,अनुराग चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, विकास मानिकपुरी, पोषण साहू ,संजय साहू ,लक्की साहू भदेली निर्मलकर आदि थे।