राकेश कुमार
कुम्हारी

कुम्हारी नगर में कल रविवार को इतवारी त्योहार मनाया जायेगा जिनकी सूचना मुनादी के माध्यम से नगर के हर क्षेत्रों में दी गई है गांव त्योहार या भगवान त्योहार आषाढ़ मास में श्रावण मास के पहले ग्रामीणों द्वारा देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना कर मनाया जाता है इसमें गांव के बड़े बुजुर्ग व बैगा द्वारा गांव के मुखिया के साथ गांव का भ्रमण कर गांव की सुख समृद्धि ख़ुशहाली की कामना की जाती है हालांकि यह सारी प्रकिया लोगों के सुबह उठने से पहले कर ली जाती है जिसके कारण से गांव के नागरिकों को इसकी सूचना एक दिन पहले मुनादी के माध्यम से दे दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर बताते है कि गांव की पौराणिक रीति रिवाज व भगवान के प्रति ग्रामीणों की आस्था को जीवित रखने व सहेजने के लिए इतवारी त्योहार मनाया जा रहा है इस दिन किसान हो या गांव के नागरिक अपनी पूरी आस्था के साथ गांव के नियमों का पालन करता है इस दिन अपनी दिनचर्या की शुरुवात थोड़े देर ही शुरू की जाती है हालांकि सबकी अपनी अपनी आस्था है। गांव त्योहार किसान व गांव की ख़ुशहाली के लिए मनाया जाता है ।






