2 वर्षों से चल रहें सड़क निर्माण पूरा न होने के कारण गांव वालों को हो रही समस्या…लोग धूल स्नान करने मजबूर

पंडरिया। पंडरिया-मुंगेली मार्ग पर लोग धूल स्नान करने मजबूर हैं।नेशनल हाईवे 130A में मुंगेली से फास्टरपुर के बीच सिल्ली,दाबो,बांकी सहित कई गांवों में निर्मण कार्य चल रहा है।जिसमें सड़क पर मुरुम डाली गई है।उक्त मार्ग पर धूल के कारण चलना मुश्किल है।इस सड़क का निर्माण कार्य विगत दो वर्षों से चल रहा है।व्यवस्थित निर्माण नहीं होने के कारण इस सड़क पर सफर करने वाले लोग पिछले दो वर्षों से परेशान हो रहे हैं।

बरसात में जहां यह सड़क कीचड़ के कारण बंद रहती थी,वहीं इन दिनों धूल के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।बाइक सवार लोगों को धूल से ज्यादा परेशानी होती है।धूल के कारण लोगों को बाइक में चलने में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।एक तो धूल से स्वास्थ्य प्रभावित हो रही है,वहीं धूल के कारण सड़क नजर नहीं आती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ठेकेदार द्वारा इन जगहों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है,जिससे धूल को कम किया जा सके।