सेलूद । ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे ने कहा है कि सेलूद सहित पाटन ब्लाक के सभी गांवों में बार बार बिजली गुल हो जा रही है बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण काफी परेशान है इस बरसात के मौसम में हवा तूफ़ान व पानी गिरने पर लाइट गुल होना समझ आता है लेकिन बिना हवा तूफान बारिश के लाइट बंद कर दी जाती है जो घंटों बंद रहती है दिन के साथ-साथ रात में भी लाइट बंद होना आम बात हो गई है वही बार-बार बिजली जाने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो रहे हैं बरसात के मौसम में जीव जंतु से अंधेरे में डर वैसे ही बना रहता है बार-बार लाइट बंद होने से आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है बिजली कर्मचारी फोन करने पर फोन रिसीव नहीं करते बिजी कर देते हैं कई बार लाइट बंद होने के कारण पाटन ब्लॉक के सभी गांवों के ग्रामीण परेशान है बिना सूचना के ही सेलूद सहित आस पास के गांवो में बिजली बंद कर दी जाती है बिजली ऑफिश में लैंड लाइन नंबर को हमेशा व्यस्त रखा जाता है







