पाटन।।
गोंडपेंड्री से लोहरसी मोड़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इस वक्त पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ियाँ रखकर रास्ता जाम कर दिया है।
दरअसल, हाइवा वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई,
जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
पिछले तीन घंटों से सड़क मार्ग बंद होने के कारण
यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।
इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को
काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है,
हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हम इस खबर पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं,
हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।







