बारिश से पहले घरों की रिपेयरिंग में जुटे ग्रामीण

अंडा।मानसून आने से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की रिपेयरिंग का काम तेज हो गया है। गांवों में लोग अपने कच्चे और पुराने मकानों की मरम्मत कर बारिश से बचाव की तैयारी कर रहे हैं।
देवरी (ख) निवासी प्रभू साहू और अंजोर साहू ने छत और दीवारों की रिपेयरिंग कराने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि बारिश शुरू होने से पहले घर को मजबूत करना जरूरी होता है, ताकि बरसात में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल बारिश के पहले लोग छत की मरम्मत, छानी बदलने और दीवारों की सफाई एवं सुधार का कार्य करते हैं। इन दिनों गांवों में सुबह से ही लोग निर्माण सामग्री जुटाकर अपने घरों को सुरक्षित बनाने में लगे हुए हैं।
ग्रामीणों का मानना है कि समय रहते रिपेयरिंग कर लेने से बारिश के दौरान पानी टपकने और दीवार खराब होने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।