सौर पैनल का केबल चोरी करते चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा; बाइक छोड़कर फरार हुए दो आरोपी, रानीतराई पुलिस जांच में जुटी


पाटन: चूलगहन गांव में सौर पैनल का केबल चोरी करते समय ग्रामीणों ने चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि रात के समय दो चोर केबल तार काट रहे थे। ग्रामीणों को भनक लगते ही उन्होंने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन चोर अपनी बाइक और चोरी का माल मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर रानीतराई पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने चोरों की बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बाइक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। इस घटना के बाद से गांव में सतर्कता और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।