अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरदा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत विकास एवं स्वच्छता कार्य निरंतर जारी है। योजना के अंतर्गत गांव की नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे जल निकासी सुचारू हो सके और स्वच्छता बनी रहे।
इसके साथ ही सड़क किनारे उगे छोटे-छोटे पौधों व झाड़ियों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे मार्ग सुरक्षित और सुगम बने। इन कार्यों से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला है और गांव की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिला है।
सरपंच सुनीता जयप्रकाश भारदीय ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों को काम उपलब्ध कराने के साथ-साथ गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर सरपंच सुनीता जयप्रकाश भारदीय, मरेगा मजदूर चन्द्रिका, बेदिया बाई, प्रीति देशमुख, रमा देशमुख, पुष्पा, गणेश्वरी, नेहा देशमुख, धर्मेंद्र, दुर्गेश्वरी यादव, चोपेश्वरी, बासन, केम, चमेली, सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश भारदीय, शत्रुघ्न देशमुख सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।







