राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । समय व शिक्षा के साथ लोगों की सोंच में बदलाव व जागरूकता आने लगा है।अब लोग जागरूक होकर स्वयं सामाजिक बुराइयों को दूर करने के प्रयास में जुटने लगे हैं।ब्लाक अंतर्गत ग्राम डोगरिया में शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर गांव में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को दुर करने दंड निर्धारित करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।समस्त ग्रामवासी सर्वसम्मति से गांव में शराब बेचने,जुआ खेलने, सट्टा खेलने में मनाही तय किया है।गांव के सभी बेजा – कब्जा,अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है।गांव के धरसा में मवेशी,बकरी व अन्य जानवर चराने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।गांव में शराब पीकर लड़ाई – झगड़ा करते पाये जाने पर दंड राशि लेने कानिर्णय लिया है।गांव मां छट्टी,विवाह या अन्य सामाजिक कार्यों के दौराम शराब सेवन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।गांव में गणेश, लक्ष्मी,दुर्गा ,गौरा – गौरी, विश्वकर्मा सहित सभी धार्मिक आयोजन में शराब सेवन कर डांस करने पर रोक लगाए गए है।साथ ही विसर्जन के दिन ही मूर्ति का विसर्जन करना तय किया गया है। उक्त सभी नियमो का पालन सभी ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से करना होगा तथा नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राम समिति के द्वारा दंड निर्धारित किया जाएगा।






