बलराम यादव
पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम गौड़पेडरी के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से सीमेंट फैक्ट्री और खदान क्षेत्र की तरफ जाने वाली एप्रोच मार्ग को बंद कर दिया। इस कारण ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कल ही ट्रक एक दिवाल से टकरा गई जिससे कि दिवाल ढह गया। इससे पहले भी कई घटना हो चुकी है। यहां पर मोड़ में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। सुबह से ग्रामीण इस मार्ग पर आने जाने वाले सभी गाड़ियों को रोक दिया है।







