पाटन विधान सभा के किस गांव के सरपंच के ऊपर बरसे ग्रामीण देखिये पूरी खबर cgmitan में,

पाटन विधान सभा के निपानी सरपंच सीता सिन्हा पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की वे लीपा पोती कर 18 साल पुराना जर्जर मंच को संधारण कराया है, जिससे नाराज ग्रामीणों का कहना है किनपैसा बचाने के चक्कर में पुराने मंच को लीपा पोती करके नया मंच तैयार कर रही है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मंच निर्माण के लिए पंचायत में छःलाख पचास हजार की राशि स्वीकृत हुई है तो पुराने जर्जर मंच का।संधारण किस कारण से कराया जा रहा है।
18 साल पहले जनपद सदस्य हस्तिमाल जैन के समय उस मंच का निर्माण किया गया था और अभी 18साल बाद अतिरिक्त कमरा के लिए शासन के द्वारा साढ़े छः लाख आया है। तो ग्रामीणों का कहना था की जो मंच है उसे रहने दो और दूसरे जगह नये मंच का निर्माण किया जाए । सरपंच सीता सिन्हा का कहना है की इस्टीमेट के हिसाब से मंच बन रहा अगर इस्तीमेट के बाहर हुआ तो मंच तोड़ देंगे।