निलंबित दो शिक्षक को बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ दिया ताला, नायब तहसीलदार और एसडीओपी मौके पर पहुंचे, पाटन ब्लॉक का मामला, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। ग्राम महुदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आज पालकों ने ताला जड़ दिया। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल के दो शिक्षक का निलंबन किया गया है। जिससे कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दोनों शिक्षक का तत्काल बहाली करने की मांग को लेकर आज सुबह से पालकों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया बच्चे बाहर खड़े रहे। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह  और एसडीओपी अनूप कुमार लकड़ा गांव पहुंचें ग्रामीणों से चर्चा किया। ग्रामीणों को आश्वाशन दिया गया कि आगामी तीन दिवस के भीतर जो भी उचित कार्रवाई होगी उसे किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिवस के भीतर निलंबित दोनों शिक्षक की बहाली नहीं हुई तो फिर से तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा।