
पाटन। ग्राम पंचायत खुड़मुड़ा के उपचुनाव में काफी गहमा गहमी के बाद अंततः अनिता गोड़ को निर्विरोध सरपंच घोषित किया गया। बता दे कि अनीता गोड़ की जाति को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुवे पाटन में निर्वाचन अधिकारी के पास आपत्ति किया था लेकिन उसकी आपत्ति ख़रीज कर दिया गया। एक ही नामांकन आने के कारण अनिता गोड़ को सरपंच घोषित किया गया।






