पाटन।गाड़ाडीह फीडर के गाँव सहित पाटन ब्लाक के सभी गांवों में बार बार बिजली गुल हो जा रही है बिजली की आँख मिचौली से ग्रामीण काफी परेशान है इस बरसात के मौसम में हवा तुफान व पानी गिरने पर लाइट गुल होना समझ आता है लेकिन बिना हवा तुफान,बारिश के लाइट बँद कर दी जाती है जो घंटों बंद रहती है दिन के साथ साथ रात में भी लाइट बंद होना आम बात हो गया है वही बार बार बिजली जाने से इलेक्ट्रानिक उपकरण भी खराब हो रहे है ।
ग्राम बेलौदी के दाऊ वामन बघेल ने कहा कि बरसात के मौसम में उमस भरी गर्मी से लोगो का हाल बेहाल है ऐसे में बार बार बिजली गुल हो जाने से परेशानी और बढ़ जाती है, बिना बरसात हवा तुफान के लाइट बंद होने पर सम्बन्धित कर्मचारियों को फोन करने पर फोन रिसिव नहीं करते और फोन उठाने पर फाल्ट है समय लगेगा करके जवाब दे देते है ।लेकिन बिना वजह दिन में कई बार लाइट बंद होने के कारण पाटन ब्लाक के सभी गांवों के ग्रामीण परेशान है। विद्युत विभाग गाड़ाडीह के मनमानी ढंग से काम करने व वहाँ की लचर व्यवस्था से आम जनता बहुत परेशान है।
जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नही किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर अंदोलन को हम बाध्य हो जाएंगे।







