सांसद विजय बघेल से मिले जरवाय के ग्रामीण, चर्चा के बाद ग्रामीणों के आवेदन को उचित कार्रवाई करने लिखकर  कलेक्टर  को भेजा, असोगा में शराब दुकान खुलने का विरोध जारी


पाटन। ग्राम जरवाय के समीप असोगा  में प्रस्तावित शराब दुकान  का विरोध करते हुए आज जरवाय के ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात किया। ग्रामीणों ने कहा की किसी भी हाल पर गांव के समीप शराब दुकान खुलने नही दिया जायेगा। करीब आधे घंटे चर्चा के बाद सांसद विजय बघेल में ग्रामीणों का आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए आवेदन को कलेक्टर को प्रेषित किया हैं। इस अवसर पर आशीष साहू, सुभाष यादव, यशवंत साहू, बल्लू पाल, उमाशंकर निर्मलकर सहित ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।