महुदा के ग्रामीणों ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की 108 वीं और भगत सिंह  की 117 वीं जयंती मनाई

पाटन।।जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं और भगत सिंह की 117 वीं उपलक्ष में ग्राम महुदा के पुराना बाजार चौक में ग्रामीणों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और राष्ट्रीय नायकों में से एक शहीद भगत सिंह का आज 117वीं जयंती है। भगत सिंह का नाम भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है। भगत सिंह की जन्म तिथि को भारत भर में गर्व और श्रद्धांजलि से याद किया जाता है। भगत सिंह ने अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पं.दीनदयाल उपाध्याय एक उच्च आदर्शवादी व्यक्ति थे और उनमें संगठन की जबरदस्त क्षमता थी। उन्होंने एक मासिक पत्रिका “राष्ट्र धर्म”, एक साप्ताहिक ‘पांचजन्य’ और एक दैनिक ‘स्वदेश’ शुरू किया।इस मौके पर कामता पटेल, भागवत पटेल सियाराम साहू, ध्रुव साहु,जिवधन साहू, तुलाराम पटेल,पुनारथ पटेल,अभयराम पटेल,रामु साहु, धनेश्वर साहु,राम रतन साहू, तालुराम सिंहा, रोहित धीवर आदि लोगों की उपस्थिति रही।