सांसद विजय बघेल से मिले मोतीपुर के ग्रामीण, सरपंच मोहन लोधी के नेतृत्व में सांसद का किया स्वागत


पाटन। ग्राम मोतीपुर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में आज सरपंच मोहन लोधी के नेतृत्व में सांसद विजय बघेल से भेंट मुलाकात किया। सभी ग्रामीण सुबह से ही बड़ी संख्या में सांसद निवास सेक्टर 5 पहुंचे। यहां पर सबसे पहले सरपंच मोहन लोधी के साथ सभी ग्रामीण सांसद का स्वागत सम्मान किया। इसके बाद सरपंच ने सभी ग्रामीणों का परिचय कराया। ग्रामीणों के साथ करीब आधे घंटे तक सांसद विजय बघेल ने चर्चा किया।। उन्होंने ग्राम में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली साथ ही साथ कहा गया कि ग्राम में सब एकजुट होकर कार्य करें तो ग्राम स्वराज की सपना को साकार किया जा सकता है।  सरपंच मोहन लोधी ने ग्राम की वस्तुस्थिति से सांसद विजय बघेल को अवगत कराया। इस अवसर पर  बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।