पाटन। ग्राम सोनपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों को 18 मार्च का समय दिया गया था। निर्धारित तिथि पर राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक तहसील कार्यालय में अभी वर्तमान में तहसीलदार से चर्चा ग्रामीण कर रहे है।







