पाटन। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों तथा चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अमलेश्वर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी से माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

इस दौरान सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, ग्राम प्रमुख अलख राम सिन्हा, केशव सिन्हा, रोशन रजक, पीला लाल साहू, राजेश्वर सिन्हा, भोजराम सिन्हा, हेमंत अग्रवाल, नोहर दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





