पाटन। ग्राम पंचायत सावनी के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पहुंचकर शासकीय भूमि से जुड़े मामले में एसडीएम को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसे अपने नाम कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पंचायत को गुमराह करने तथा वंशावली में कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।
ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम से पूरे मामले की जांच कराने तथा शासकीय भूमि को किसी व्यक्ति के नाम दर्ज किए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर राजस्व अभिलेखों और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए, ताकि शासकीय भूमि का गलत तरीके से निजीकरण न हो सके।

इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रामेश्वरी चंद्रकुमार जांगड़े, उपसरपंच रामानंद चंद्राकर सहित पंचगण जयपाल यदु, रानी, गीता, गोविंद, अंसु, केसरी, उमेश्वरी सहित राजेंद्र, मनोज, एस. कुमार, पुष्कर, सुरेश, रमाकांत एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







