मरी हुई मुर्गियों से भरी पिकअप को ग्रामीणों ने घेरा, फेंकने की आशंका, पाटन थाना क्षेत्र का मामला


पाटन।
चांगेरी और बठेना के मध्य नाले के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मरी हुई मुर्गियों से भरी एक पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने घेर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप में बड़ी मात्रा में मृत मुर्गियां लदी हुई थीं और आशंका जताई जा रही है कि इन्हें नाले के पास फेंकने का प्रयास किया जा रहा था। इसी संदेह के चलते ग्रामीणों ने वाहन को रोककर घेराबंदी कर दी।
ग्रामीणों ने इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृत मुर्गियों को वहां फेंकने की मंशा थी या नहीं।