पंडरिया-नगरपालिका पंडरिया में नए शामिल हुए ग्राम खूब खुर्द में ग्रामीण पिछले पांच दिन से पानी के पाइप लाइन फटने से परेशान हैं।पाईप फट जाने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है।जिसमें भारी वाहन चलने से सड़क का खराव हो गया है।वहीं सड़क पर कीचड़ फैल रहा है।इसके अलावा गर्मी के पहले लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।ग्रामीण को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पाईप लाईन के अधिकारियों के पास भी शिकायत किया गया लेकिन कोई भी प्रकार से ग्रामीण के शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।







