मोटर साइकिल को पीछे मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत, अम्लेश्वर थाना क्षेत्र को घटना


पाटन।।अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भाठागांव में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में में एक युवक की मौत हो गई। अम्लेश्वर थाना से मिली जानकारी के मुताबिक 27 जनवरी को भाठागांव में मृतक छोटू लाल साहू पिता मोहन लाल साहू उम्र 24 साल साकिन दीपक चौक पुरैना थाना भिलाई 03  अपने मो0सा0 बजाज पल्सर क्रमांक CG07AF1435 में जा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, जिसे घायल अवस्था में झीट अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेकाहारा रिफर किया गया। बताया जा रहा है आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।