पंडरिया।ब्लाक के सीमा में बसे ग्राम बीजाभाठा (डबरी) पंचायत में गौधाम का वर्चुअल उद्घाटन शनिवार को हुआ।जिसमें ग्राम के वरिष्ठ तथा ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम बिजभाठा के ग्रामीण गौ रक्षा व पर्यावरण संरक्षण कार्य मे लगातार सक्रिय हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गौधाम छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार की गौ वंश रक्षा हेतु महत्व्पूर्ण कदम है। गौधामों का संचालन पंजीकृत गौशाला समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों और सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। राज्य सरकार गौधामों के संचालन के लिए वित्तीय सहायता भी देगी। इसके तहत पहले वर्ष प्रति गौवंश 10 रुपये प्रतिदिन, दूसरे वर्ष 20 रुपये, तीसरे वर्ष 30 रुपये और चौथे वर्ष से 35 रुपये प्रतिदिन सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा अधोसंरचना निर्माण और मरम्मत के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का प्रावधान है। चरवाहों को 10,916 रुपये और गौसेवकों को 13,126 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। चारा विकास के लिए प्रति एकड़ 47 हजार रुपये वार्षिक सहायता दी जाएगी।जो अधिकतम 5 एकड़ तक लागू होगी।सम्मत ग्रामवासी ने इस योजना में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया है।शुभारंभ के अवसर पर भाजपा महामंत्री नकुल गबेल,ग्राम पटेल शंकर सिंह ,पूर्व सरपंच गणेश यादव, अध्यक्ष केशव गर्बेल,सचिव सुभाष सोनी, उपाध्यक्ष जयंत सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व गौठान अध्यक्ष हर्षवर्धन क्षत्रिय,संजय सिंह व पंच गण शामिल हुए।







