पाटन : विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल पाटन खण्ड के द्वारा विगत कई महीनों से भरर चौक पाटन में फल भंडार का व्यापार करने वाले , कबीर फल भंडार के मालिक प्रमोद भट्ट एवं उसके भाई अर्जुन भट्ट खोरपा निवासी के द्वारा हिंदू देवी देवता एवं साधु संतों के ऊपर विगत कई महीनों से टिप्पणी करने एवं धार्मिक भावना को आहत करने, सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर करने के खिलाफ दिनांक 24/05/2025 शनिवार को शाम इन दोनों के खिलाफ़ पुलिस थाना पाटन में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल पाटन खण्ड द्वारा लिखित शिकायत किया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया है।
इन दोनों आरोपी को कई बार बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अवधेश सन्नी ठाकुर एवं अन्य लोगो के द्वारा बार बार समझाइश भी दी गई थी। इस तरह का कार्य ना करे करके, नहीं माने इस कारण पुलिस थाना में सूचना दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पाटन खण्ड अध्यक्ष राधे यादव, सन्नी अवधेश सिंह ठाकुर अध्यक्ष पाटन नगर बजरंग दल पाटन संयोजक नितेश तिवारी, संयोजक आलोक पाण्डेय संयोजक नारायण पटेल , कुणाल शर्मा विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल , सदस्य गुलशन सोनी,
सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, राहुल राघव , तमाशा वर्मा, भावेश साहू , ओमप्रकाश बघेल
आदि उपस्थित थे।







