लोकेशन पाटन जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
रिपोर्टर बलराम यादव
मो 9893363894
पाटन। नगर पंचायत पाटन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया साथ ही साथ विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सबसे पहले नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया गया । इसके बाद नगर पंचायत के स्टोर में जाकर गाड़ियों एवं विभिन्न औजारों की पूजा अर्चना की गई । नगर पंचायत के ग्यारह पीएम आवास के हितग्राहियों को पीएम आवास पूर्ण होने पर आज उन्हें उनके घर का चाबी भी सौंपी गई।। बता दे के नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया साथ ही साथ स्वच्छता का संकल्प सभी ने ली। इस दौरान नगर पंचायत द्वारा पौध रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा के अलावा नगर पंचायत के अध्यक्ष निक्की भाले पार्षद गण गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पंचायत पाटन में आयोजित एक कार्यक्रम में आज प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने ग्यारह हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी भी दिया साथ ही साथ पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर पार्षदगण भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।







