अंडा। शैलदेवी प्राइवेट आईटीआई, अंडा, दुर्ग में 17 सितंबर 2026, गुरुवार को सृजन, शिल्प एवं तकनीक के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक की गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ संस्थान में उपयोग होने वाली मशीनरी, औजारों एवं तकनीकी उपकरणों का भी विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संचालक, प्राचार्य, प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तिमय गीतों एवं भजनों से संस्थान परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूजा कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।






