

कोंडागांव/बोरगांव । कृषि विभाग एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा, बिलासपुर मे 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला 2022 का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया। डॉ गिरीश चंदेल ,कुलपति, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने अवलोकन व भ्रमण कर कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों की प्रशंसा की।
इस किसान समृद्धि मेला मे इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत सभी 27 कृषि विज्ञान केंद्र ,कृषि व संबंधित विभाग ने विगत 3 वर्षो मे उपलब्धिया के थीम पर प्रदर्शनी किया,कृषि विज्ञान केंद्र कोंडागांव ने बायोफ्लॉक व हर्बल गुलाल की तकनीक का प्रदर्शनी किया, कृषि विज्ञान केन्द्रों ने कृषि की नवीन तकनीक, यंत्र व उन्नत बीज की जानकारी राज्य के किसानो को दी तथा विशेषज्ञों ने कृषि पाठशाला के माध्यम से कृषको को विभिन्न आयामो मे प्रशिक्षण दिया।
इस मेले मे जिले के 50 किसानो ने भ्रमण कर, मेले के सभी प्रदर्शनी का अवलोकन किया, किसान समृद्धि मेले मे कोंडागांव जिले के प्रगतिशील किसान देवकी बाई (सुकर पालन), बिंदु शर्मा (जैविक खेती व पपीता उत्पादन ), दयासार मंडावी (बायोफ्लॉक), किसानु राहा (एकीकृत कृषि प्रणाली) व जयदेव मंडल (डेयरी पालन ) को इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ गिरीश चंदेल ने कहा की विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक निरंतर उन्नत तकनीक व नवाचार से राज्य के कृषक की आय दुगुनी व उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे है, इस अवसर पर आनंद मिश्रा, सदस्य प्रबंध मंडल, डॉ आर.के. बाजपई, अनुसंधान विस्तार सेवाए, डॉ विवेक त्रिपाठी, सहसंचालक अनुसंधान, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ आर.के.एस. तिवारी, अधिष्ठता कृषि महाविद्यालय बिलासपुर, अन्य अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, सभी कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख व विषय वस्तु विशेषज्ञ उपस्थित रहे।






