संजय साहू
अंडा। स्वर्गीय पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गंत आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निष्पक्ष मतदान का वृहद संकल्प स्वीप प्रभारी पूजा सोढ़ा द्वारा दिलाया गया। रैली निकालकर तथा घर- घर जाकर ग्रामीण मतदातों को लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। कला संकाय प्रभारी अंजु रानी ठाकुर ने शत प्रतिशत मतदान के लिए ग्रामीण मतदाता से आग्रह किया। विज्ञान प्रभारी अन्नपूर्णा यादव ने मतदान प्रकिया की संक्षिप्त जानकारी दी।


प्राचार्य डॉ. डी. के. बैलेंद्र के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ सीमा जयसवाल, वेदप्रकाश ठाकुर,डॉ ओंकार प्रसाद चंद्रा, डॉ शिप्पी देवांगन ,एवम निकुम सरपंच मुक्ति सुधाकर,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानाध्यापक रीना भट्टाचार्य, संकुल समन्वयक संजय चंद्राकर, डॉ दुष्यंत,श्रद्धा हजारे, टी पी देशमुख, होमंत सुधाकर,सरस्वती देवांगन,भुनेश्वरी देशमुख,लेखा बेलचंदन का विशेष योगदान रहा।





