पाटन।।पाटन विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत विभाग के समन्वय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 17 और 18 अगस्त को मनाया गया । उक्त कार्यक्रम में ग्राम में आने वाली नवविवाहित मतदाताओं के पंजीयन तथा उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सभी ग्रामों में नवविवाहिताओं का सम्मान करते हुए उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया गया एवं शपथ दिलाई गई।








