संजय साहू

अंडा। स्वर्गीय पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर प्रिया साहू बीकॉम अंतिम की छात्रा, द्वितीय स्थान पर नेहा, तृतीय स्थान पर तुलसी प्रतियोगता के निर्णायक महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सीमा जयसवाल एवं कला संकाय प्रभारी अंजु रानी ठाकुर रहे।

छात्र छात्रों द्वारा मतदाता रैली निकालकर तथा घर- घर जाकर ग्रामीण मतदातों को लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष होकर मतदान के लिए प्रेरित किया। तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए आग्रह किया। छात्रों ने अभियान स्वीप नोडल अधिकारी पूजा सोढ़ा एवं एनएसएस प्रभारी वेद प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न किया । प्राचार्य डॉ. डी. के. बैलेंद्र के मार्गदर्शन में युवाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर जोर दिया एवं विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अन्नपूर्णा यादव ,डॉ ओंकार प्रसाद चंद्रा, डॉ शिप्पी देवांगन , जीवंतिका ठाकुर,कामता प्रसाद बंजारे, ओमप्रकाश,गोपाल पाली, कार्यालीन स्टाफ अमित सिंह, येवेंद्र साहू, राजेश्वरी, प्रियंका ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।






