मर्रा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आज, ब्लॉक स्तरीय होगा आयोजन, रंगोली, मेंहदी, रस्सी खीच, के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी होगी प्रस्तुति


पाटन। ब्लॉक के ग्राम मर्रा में ब्लॉक ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। जनपद पंचायत के सीईओ मुकेश कोठारी ने बताया की मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम मर्रा के स्कूल में भी विभिन्न आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मेंहदी, रंगोली, रस्सा खीच, स्पर्धा में ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा।