पथरिया:- बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान आगामी 7 मई को होगा, जिसके लिए कलेक्टर एवम मुंगेली जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार लगातार स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं से वोट देने जागरूक किया जा रहा है, इसी को लेकर शुक्रवार को ग्राम जगताकापा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम के लोगों को मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदान के लिए आग्रह किया, इस अवसर पर नागरिको,युवा, वरिष्ठ, महिलाओं को मतदाता शपथ दिलाकर देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व पर हिस्सा लेने कहा गया, मौके पर युवा कुशाल यादव ने लोगों से आग्रह किया कि देश मे एक सशक्त सरकार चुनने और लोकतंत्र में आस्था करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, और अपने क्षेत्र से एक मजबूत प्रत्याशी का चयन कर अपने क्षेत्र और अपने लोकसभा को मजबूत बनाये, मतदाता जागरूकता अभियान लगातार नेहरू युवा केन्द्र एवम स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा पथरिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में चल रहा है, इसके संयोजक अजय यादव ने बताया कि जैसे ही जिला निर्वाचन अधिकारी से निर्देश होने पर लगातार हम ग्रामों में जाकर मतदान के दिन सुबह ही वोट डालने की अपील कर रहे है, पहले मतदान-फिर जलपान के थीम पर लोग मुंगेली जिले के अभिमान के लिए मतदान करने को तैयार है, हर गांव में लोग इस बार अपने मत देने उत्साहित है, इस मौके पर लोगों में उत्साह पूर्व कार्यक्रम में मौजूदगी रही!!







