मतदान हमारा अधिकार नहीं कर्तव्य भी है.. बीएम साहू


पाटन। शासकीय चंदुलाल चंद्राकर स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, स्वीप सेल एवं राजनीती विज्ञान विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ एसके भारती ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और स्वीप के उद्देश्यों पर अपने विचार रखे। वरिष्ठ प्राध्यापक बी एम साहू ने मतदान करना क्यों आवश्यक हैं और मतदाता के मत की. मूल्य कितना महत्वपूर्ण हैं इस पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की मतदान हमारा अधिकार है नहीं कर्तव्य भी है। भारत के नागरिकों को राष्ट्र को. मजबूती देने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। एम ए प्रथम सेमेस्टर राजनीती विज्ञान की छात्रा कु पायल खुटियारे ने अपने विचार रखते हुए कहा की अपना वोट बहुत सोच समझकर देना चाहिए वोट जाति, धर्म, क्षेत्र या किसी लालच में आकर नहीं बल्कि विकास को पैमाना मानकर वोट देना चाहिए। राजनीती विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष जितेन्द्र मंडावी ने मतदान और निर्वाचन संबंधी संवैधानिक प्रावधानों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजनीती के अतिथि व्याख्याता चंद्रशेखर देवांगन ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है और युवाओं का देश है. अगर युवा जागरूक हो गया तो देश का लोकतंत्र मजबूत होगा। इस अवसर पर राजनीती विज्ञान, राष्ट्रीय सेवा योजना सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।